AI: पीएम मोदी बोले, भारत एआई क्रांति का केवल हिस्सा नहीं है बल्कि वह इसका नेतृत्व कर रहा

Artificial Intelligence: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) की पहुंच सभी तक होनी चाहिए और इसे खासकर ग्लोबल साउथ के लिए समावेशिता तथा सशक्तीकरण का साधन बनाया जाना चाहिए।
एआई कंपनियों, भारतीय नवोन्मेषकों का संकल्प समावेशी एवं जिम्मेदार एआई को बढ़ावा देना: वैष्णव
एआई से जुड़ी अग्रणी कंपनियों और भारत के नवोन्मेषकों ने नई दिल्ली फ्रंटियर एआई इम्पैक्ट कमिटमेंट्स के तहत रोजगार सहित विभिन्न नीतिगत मुद्दों के समर्थन में वास्तविक दुनिया में एआई के उपयोग की समझ बढ़ाने तथा बहुभाषी और संदर्भ-आधारित मूल्यांकन को मजबूत करने का संकल्प किया है।
एआई के संभावित दुरुपयोग से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत की भूमिका महत्वपूर्ण: एंथ्रोपिक के सीईओ
एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा कि एआई मॉडल के स्वायत्त व्यवहार, लोगों तथा सरकारों के इसका दुरुपयोग करने की आशंका और आर्थिक विस्थापन की क्षमता से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।
एआई तीव्र प्रगति का युग ला रही : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई
गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने कृत्रिम मेधा (एआई) को तीव्र प्रगति के युग की शुरुआत करने वाली प्रौद्योगिकी करार दिया है। (भाषा)



