Delhi News: दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Delhi Crime: स्कूलों को बस में उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी बृहस्पतिवार सुबह ईमेल के जरिए दी गई। इसके बाद आपातकालीन एजेंसियों ने तुरंत स्कूलों को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, डीएफएस अधिकारी ने बताया कि हमें द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल तथा पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिलने के बारे में जानकारी मिली। एहतियात के तौर पर दमकल की गाड़ियां और बचाव दल तुरंत संबंधित स्थानों पर भेजे गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली में कई बार कई स्कूलों को इस तरह की धमकी मिल चुकी हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



