देश-दुनिया
Kidnapped: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से 16 मजदूरों का अपहरण

पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को हथियारबंद लोगों ने कम से कम 16 मजदूरों का अपहरण कर लिया। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।
वाहन से निर्माण स्थल जा रहे थे
ये मजदूर एक सरकारी प्रतिष्ठान में काम करते थे और उन्हें उस वक्त अगवा किया गया, जब वे एक वाहन से निर्माण स्थल जा रहे थे। (भाषा)



