देश-दुनिया
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में केवल मतदाता ही मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में जा सकेंगे: निर्वाचन आयोग

West Bengal Assembly Election 2026: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव के दौरान स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों पर प्रवेश को विनियमित करने और केवल मतदातओं को ही 100 मीटर के दायरे में जाने सहित कई उपाय किये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह भी कहा
अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों के पास व्यवस्था बनाए रखने और अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए 100 मीटर की परिधि का चिह्नांकन किया जा रहा है। केवल मतदाताओं को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। (भाषा)



