Champai Soren: भाजपा में शामिल हो सकते हैं चंपई सोरेन

Jharkhand Newsः झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) को लेकर राज्य की राजनीति अटललें तेज हो गईं हैं। सूत्रों के मुताबिर, चंपई सोरेन बगावत कर सकते हैं। वह झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
दिल्ली पहुंचे चंपई, कहा-निजी काम से आया हूं
चंपई सोरेन रविवार को दिल्ली पहुंचे हैं। वह यहां भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। दिल्ली पहुंचने पर चंपई सोरेन ने कहा कि वह निजी काम से दिल्ली आए हैं। चंपई ने कहा कि मैं निजी काम के लिए यहां आया हूं, अभी जहां पर हैं, वहीं पर हैं।
जानिए, कौन हैं चंपई सोरेन
चंपई सोरेन झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले स्थित जिलिंगगोडा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम सिमल सोरेन है, जो किसान थे। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद चंपई ने सीएम पद छोड़ दिया था। चंपई झारखंड में छह बार के विधायक हैं। चंपई झारखंड के सरायकेला से विधायक हैं।
मंत्री रह चुके हैं भाजपा सरकार में
भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की सरकार में चंपई सोरेन कैबिनेट मंत्री थे। उन्हें अहम मंत्रालय दिए गए। चंपई सितंबर 2010 से जनवरी 2013 तक मंत्री रहे। इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया था। फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो की सरकार में चंपई खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व परिवहन मंत्री रहे। 2019 में फिर हेमंत के सीएम बनने पर उन्होंने परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाला। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



