क्राइम

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के तीन संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी

Pahalgam Terror Attack: सुरक्षा एजेंसियों ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के पास हुए आतंकी हमले में शामिल होने के संदेह में बुधवार को तीन संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए। इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

ये हैं संदिग्धों ने नाम
अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं। तीनों आतंकियों के कोड नाम भी थे – मूसा, यूनुस और आसिफ और ये तीनों पुंछ में आतंकी घटनाओं में शामिल थे। हमले में जीवित बचे लोगों की मदद से स्केच तैयार किए गए थे। पेंसिल से बनाए गए रेखाचित्रों से ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावर युवा हैं और उन्होंने दाढ़ी रखी है।

टीआरएफ ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी
पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने मंगलवार दोपहर को अंजाम दिए गए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button