राजनीति

Priyanka Gandhi Vadra: पीएम मोदी से प्रियंका गांधी का सवाल, ट्रंप जी आपके बहुत अच्छे मित्र हैं, फिर उन्होंने प्रवासियों को हथकड़ियां पहनाकर क्यों भेजा

कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीय प्रवासियों के साथ हुए व्यवहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि बहुत बात की गई थी कि मोदी जी और डोनाल्ड ट्रंप जी बहुत अच्छे मित्र हैं, फिर मोदी जी ने ऐसा क्यों होने दिया? क्या इंसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है कि उन्हें हथकड़ियां और बेड़ियां पहनाकर भेजा जाए? यह कोई तरीका है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।

104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर में उतरा
उल्लेखनीय है कि अमेरिका से 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर में उतरा। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा वापस भेजा गया यह भारतीयों का पहला जत्था है।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने की अवैध भारतीय प्रवासियों के साथ अमानवीय व्यवहार की निंदा
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अमेरिकी सरकार द्वारा निर्वासित अवैध भारतीय प्रवासियों को हथकड़ी लगाने पर बृहस्पतिवार को दुख व्यक्त किया और इसे बेहद अमानवीय करार दिया। विभिन्न राज्यों से 104 अवैध प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर पहुंचा। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा निर्वासित भारतीयों का यह पहला जत्था था।

हाथों में हथकड़ी पहनकर विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने अमेरिका से कथित अवैध प्रवासियों को वापस भारत भेजे जाने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और विरोध प्रदर्शन में शामिल कई अन्य विपक्षी सांसदों ने अपने हाथों में हथकड़ी पहन रखी थी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button