देश-दुनिया
SCO: पीएम मोदी बोले, आतंकवाद का इस्तेमाल सरकार की नीति के तौर पर करने वाले देशों का मुकाबला करे एससीओ

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से उन देशों का मुकाबला करने का आग्रह किया, जो आतंकवाद का इस्तेमाल सरकार की नीति के तौर पर करते हैं।

आतंकियों की भर्ती के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में दोहरे मापदंड को खारिज करने की अपील
पीएम मोदी ने आतंकवाद के वित्त पोषण और आतंकियों की भर्ती के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में दोहरे मापदंड को खारिज करने की भी अपील की। उनका इशारा सीधे तौर पर पाकिस्तान की ओर था। (भाषा)



