देश-दुनिया
Cough Syrup: मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद कर्नाटक सरकार ने कफ सिरप पर निगरानी रखने को कहा

Coldriff Syrup: छह अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक सरकार ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में कुछ खास कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत के बाद सभी प्रवर्तन अधिकारियों को इन पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
इनकी खरीद, बिक्री व सेवन पर प्रतिबंध
खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन (एफएसडीए) ने पांच अक्टूबर को जारी एक परिपत्र में कहा है कि तमिलनाडु स्थित एक दवा इकाई द्वारा निर्मित कोल्ड्रिफ सिरप (बैच संख्या एसआर-13) के सेवन से मध्य प्रदेश में हुई मौत की हालिया घटनाओं के मद्देनजर तमिलनाडु औषध नियंत्रण विभाग ने राज्य में उक्त बैच की दवाओं की खरीद, बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



