राजनीति

Delhi Politics: आप ने संजीव झा को दिल्ली विधानसभा में अपना मुख्य सचेतक किया नियुक्त

Delhi News: आम आदमी पार्टी (आप) ने सुल्तानपुर माजरा से विधायक एवं पूर्व मंत्री मुकेश अहलावत को बुधवार को दिल्ली विधानसभा में अपना उपनेता, जबकि बुराड़ी से विधायक संजीव झा को मुख्य सचेतक नियुक्त किया।

इनकी भी हुई नियुक्ति
पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के हस्ताक्षर वाले पत्र में कहा गया है कि तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह को महासचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button