देश-दुनिया
Himachal News: विहिप ने की हिमाचल प्रदेश में मंदिरों का नियंत्रण हिंदुओं को सौंपने की मांग

Himachal News: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मांग की है कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के मंदिरों का नियंत्रण हिंदू समुदाय को सौंपे।
कहा, हिमाचल के 37 प्रमुख मंदिर अब भी सरकार के नियंत्रण में हैं
शिमला में बृहस्पतिवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने आरोप लगाया कि जहां अन्य धर्मों के पूजा स्थलों का प्रबंधन संबंधित समुदायों द्वारा किया जाता है, वहीं हिमाचल प्रदेश के 37 प्रमुख मंदिर अब भी सरकार के नियंत्रण में हैं। (भाषा)



