Darjeeling Landslide: दार्जिलिंग में भारी बारिश, भूस्खलन से सात लोगों की मौत; सड़क संपर्क टूटा

Darjeeling Rain: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही मची है। भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दार्जिलिंग उपमंडल में मिरिक-सुखियापोखरी सड़क के पास हुए बड़े भूस्खलनों में से एक में घर बह गए और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई, जिससे आसपास के गांवों से संचार संपर्क टूट गया।
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



