राजनीति

Nitin Naveen BJP President: नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी बोले-यह नेता मेरा बॉस

Nitin Naveen: नितिन नवीन (45) सोमवार को निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वह इस पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा नेता हैं। बिहार के पांच बार के विधायक नवीन, पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे, जिनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वही, प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि पार्टी से संबंधित मामलों में यह युवा नेता उनका बॉस होगा।

केंद्र ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान की
केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन को शीर्ष श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) नवीन को जेड-श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराएगा।

नितिन नवीन ने युवाओं से राजनीति में आने का किया आग्रह
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोगों, खासकर युवाओं से राजनीति में आने की अपील की ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके काम का उचित सम्मान मिलने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि भाजपा में हर किसी के प्रयासों पर नजर है।

नितिन नवीन का नेतृत्व पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगाः प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नितिन नवीन इस पद पर पहुंचने वाले पार्टी के सबसे युवा नेता हैं। अपने अथक परिश्रम और समर्पण भाव से संगठन के दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए उन्होंने यहां तक का सफर तय किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनका ऊर्जावान नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा। उनके नेतृत्व में भाजपा के सभी कार्यकर्ता नए जोश और उत्साह से राष्ट्रसेवा और जनसेवा के अपने संकल्प को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button