क्राइम
Maharashtra News: सवा दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्ती मामले में फरार हुई वांछित महिला गिरफ्तार

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के मुंबई में सवा दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्ती मामले में तीन माह से फरार वांछित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यहां के किया गिरफ्तार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) ने निलोफर शेराली सेंडोले (50) को बुधवार की सुबह विक्रोली में ठाणे के समीप बांद्रा से मुंब्रा जाते समय गिरफ्तार कर लिया। (भाषा)



