देश-दुनिया

UP News: प्रतापगढ़ में नदी से मिट्टी निकालने गई तीन सगी बहनों की डूबने से मौत

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर थाना कोतवाली कुंडा क्षेत्र में बकुलाही नदी में बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे नदी से मिट्टी निकलने गई तीन सगी बहनों सहित चार बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई।

इनकी हुई मौत
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय ने बताया कि डिहवा जलालपुर गांव के जीतलाल की तीन बेटियां स्वाति (13), संध्या (11), चांदनी (6), और पड़ोसी पृथ्वीपाल की बेटी प्रियांशी (7) चूल्हा और दीवारों पर लेप के लिए मिट्टी निकालने गई थीं। चारों बच्चियां अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगीं। साथ गई बच्चियों ने शोर गुल मचाया तो लोग पहुंचे और चारों बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चारों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस और तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button