US Presidential Election: गायिका टेलर स्विफ्ट ने कमला हैरिस को दिया समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार रात बहस संपन्न होने के बाद प्रसिद्ध गायिका टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) ने हैरिस का समर्थन किया। स्विफ्ट ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे लगता है कि वह एक दृढ़ निश्चयी और प्रतिभाशाली नेता हैं और मेरा मानना है कि अगर हमारा अराजकता के बजाय शांति से नेतृत्व किया जाए तो हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।
हैरिस और ट्रंप के बीच जोरदार बहस, दोनों ने रखा अपना-अपना पक्ष
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का मंगलवार को पहली बार आमना-सामना हुआ और उन्होंने अमेरिकी विदेश नीति, अर्थव्यवस्था, सीमा सुरक्षा और गर्भपात जैसे विषयों पर अपने तर्क रखे। (भाषा)



