अमित शाह बोले, देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस की आदत बन गई

भारत (Bharat) के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और लोकसभा में उसके नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर देश विरोधी बातें करने तथा देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने देश की सुरक्षा को हमेशा खतरे में ड़ाला है। केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता ने आरक्षण संबंधी टिप्पणी के लिए भी राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि जब तक उनकी पार्टी है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता और देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।
राहुल गांधी आरक्षण के बारे में भ्रामक बयान दे रहे : मायावती
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरक्षण के बारे में भ्रामक बयान दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल की कांग्रेस पार्टी ने ही केंद्र में अपने 10 साल के शासन के दौरान पदोन्नति में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आरक्षण विधेयक को पारित नहीं होने दिया। (भाषा)



