देश-दुनिया
Hyderabad News: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे, हैदराबाद में पेड़ों की कटाई पर उच्चतम न्यायालय ने कहा

Hyderabad: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय के निकट की भूमि पर बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई के कारण हो रहे पर्यावरणीय नुकसान पर चिंता जताई तथा कहा कि वह पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
पेड़ों की कटाई में जल्दबाजी को लेकर तेलंगाना सरकार से किया सवाल
न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने वहां पेड़ों की कटाई में जल्दबाजी को लेकर तेलंगाना सरकार से सवाल किया। (भाषा)



