देश-दुनिया
Nitish Katara Murder Case: विकास यादव की मां के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन में देरी पर उच्चतम न्यायालय ने सरकार को लगाई फटकार

Nitish Katara Murder Case: उच्चतम न्यायालय ने नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में जेल की सजा काट रहे विकास यादव की मां की स्वास्थ्य स्थिति की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकारों को फटकार लगाई। न्यायालय ने मंगलवार को टिप्पणी की कि राज्य को निष्पक्ष होना चाहिए।
जानें, क्या है मामला
वर्ष 2002 के हत्या मामले में 25 साल की जेल की सजा काट रहे यादव ने अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए अंतरिम जमानत का अनुरोध किया है। (भाषा)



