देश-दुनिया
Delhi Election 2025: मतदाता सूची में नामों के दोहराव संबंधी याचिका पर विचार करें, दिल्ली उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग से कहा

दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने बुधवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) से कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी की मतदाता सूची में नामों के कथित दोहराव पर चिंता जताने वाली याचिका पर उचित स्तर पर विचार करे और ऐसे तकनीकी उपकरण अपनाए जिससे इस तरह के दोहराव को खत्म करने में मदद मिले।
कहा, हर चुनाव से पहले आते हैं ऐसे मामले
याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि जब तक आयोग उनकी याचिका पर विचार करेगा, तब तक दिल्ली विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुके होंगे। इस पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि हर चुनाव से पहले ऐसे मामले आते हैं। (भाषा)



