क्राइम
Bangladesh: भ्रष्टाचार के मामले में बांग्लादेश के उच्चतम न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को किया बरी

बांग्लादेश (Bangladesh) के उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) अध्यक्ष खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के एक मामले में बरी कर दिया तथा उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें दी गई 10 वर्ष की जेल की सजा को पलट दिया।
उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सुनाया फैसला
ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ खालिदा (79) की अपील की समीक्षा के बाद प्रधान न्यायाधीश डॉ. सैयद रेफात अहमद की अध्यक्षता वाली पीठ ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। (भाषा)


