क्राइम
Kunal Kamra Row: कामरा के शो के बाद होटल में तोड़फोड़ के मामले में शिवसेना नेता व अन्य 11 गिरफ्तार

Mumbai News: महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने सोमवार को शिवसेना नेता राहुल कनाल और 11 अन्य को मुंबई के एक होटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जहां स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ विवादास्पद गद्दार वाली टिप्पणी की थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
खार इलाके में यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में अपनी प्रस्तुति के दौरान कामरा ने शिंदे के लिए गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया था और उन पर एक पैरोडी भी गाई थी। (भाषा)



