Haryana News: हरियाणा के हांसी में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या, दीपेंद्र हुड्डा बोले-लोग डर के साये में जी रहे

Haryana Crime: अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने बृहस्पतिवार को एक जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हरियाणा के हांसी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना फव्वारा चौक के पास उस समय हुई, जब जिम मालिक कुछ युवक-युवतियों को खुले स्थान पर व्यायाम करा रहा था।
नायब सरकार की फेल कानून व्यवस्था में अपराधियों के हौसले बुलंदः दीपेंद्र हुड्डा
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हु्ड्डा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हांसी में एक जिम संचालक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी, एक युवती भी गोली लगने से घायल हो गई। नायब सरकार की फेल कानून व्यवस्था में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार पूरी तरह बेबस। लोग डर के साये में जी रहे हैं और अपराधियों को फिरौती तक दे रहे है। हरियाणा मांगे जवाब। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


