खेल-मनोरंजन
New Sports Culture: योगी आदित्यनाथ बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई खेल संस्कृति को दिया बढ़ावा

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक नई खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है।
प्रथम अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर 2024-2025 का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रथम अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर 2024-2025 के उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में एक नई खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट के साथ देश में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के माध्यम से प्रत्येक जनपद में साइ के केंद्र इस बात के उदाहरण हैं। (भाषा)



