देश-दुनिया
Gold Silver Price: सोना 1,550 रुपये टूटकर 91,450 रुपये पर, चांदी 3,000 रुपये लुढ़की

Gold Silver Price: कमजोर वैश्विक रुख के साथ ही आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की भारी बिकवाली के चलते सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1,550 रुपये टूटकर 91,450 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
शुक्रवार को इतनी थी कीमत
शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,350 रुपये टूटकर 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। (भाषा)



