नारी शक्ति
Sunita Williams: अंतरिक्ष से अद्भुत दिखता है भारत, अपने पिता की जन्मभूमि पर जरूर जाऊंगी: सुनीता विलियम्स

Sunita Williams: नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा कि भारत अंतरिक्ष से अद्भुत दिखता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वह अपने पिता की जन्मभूमि जाएंगी और वहां के लोगों के साथ अंतरिक्ष खोज के बारे में अपने अनुभव साझा करेंगी। सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान सुनीता ने यह बात कही।
कहा, अद्भुत है भारत
उनसे पूछा गया था कि जब वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में थीं तो वहां से भारत कैसा दिखता था और अंतरिक्ष खोज पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ उनके सहयोग की कोई संभावना है? इस पर उन्होंने कहा कि भारत अद्भुत है। (भाषा)



