देश-दुनिया
Zubeen Garg: हिमंत विश्व शर्मा बोले-जुबिन गर्ग की मौत के मामले की जांच कराएगी असम सरकार

Assam News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले की जांच कराएगी। नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंता और गायक के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ मोरीगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत
या अली और जाने क्या चाहे मन बावरा जैसे प्रसिद्ध बॉलीवुड गानों को अपनी आवाज देने वाले और युवा दिलों की धड़कन जुबिन गर्ग की शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत हो गई। दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश सिंगापुर में एक महोत्सव के आयोजकों ने यह जानकारी दी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



