देश-दुनिया
PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी बोले-दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी शत्रु, आत्मनिर्भरता से ही निकल सकता है हल

PM Modi In Bhavnagar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि दूसरे देशों पर निर्भरता भारत की मुख्य दुश्मन है और देश को (सेमीकंडक्टर) चिप्स से लेकर जहाजों तक सबकुछ बनाना चाहिए।
34200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
पीएम मोदी गुजरात में भावनगर के गांधी मैदान में समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कुल 34200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने भावनगर में किया रोडशो
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात के भावनगर में एक रोड शो किया। यह रोड शो हवाई अड्डे से शुरू होकर एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गांधी मैदान में समाप्त हुआ। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



