Manmohan Singh Death Anniversary: कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Manmohan Singh Death Anniversary: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व से भारत आर्थिक रूप से सशक्त हुआ तथा उनके साहसिक निर्णयों ने भारत को विश्व मंच पर एक नई पहचान दिलाई।
मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित
राहुल गांधी ने यहां 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कहा, मनमोहन की विनम्रता, कर्मठता और ईमानदारी हम सभी के लिए रहेगी प्रेरणादायी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने भारत को आर्थिक रूप से सशक्त किया। देश के वंचितों और गरीबों के लिए उनके ऐतिहासिक प्रयासों और साहसिक निर्णयों ने भारत को विश्व मंच पर एक नई पहचान दिलाई। उनकी विनम्रता, कर्मठता और ईमानदारी हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



