क्राइम
Muzaffarnagar News: नींद की गोलियां खिलाने के बाद गला दबाकर पति की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

Muzaffarnagar Crime: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के चमन इलाके में मंगलवार को एक महिला को अपने पति को नींद की गोलियां खिलाने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या करने और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
21 जून को संदिग्ध हालात में हुई थी मौत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के चमन इलाके में 30 वर्षीय सलमान नामक व्यक्ति की गत 21 जून को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि उसके भाई फैसल ने अपने भाई की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए सलमान की बीवी शाहीन पर कत्ल का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि फैसल की तहरीर पर पुलिस ने 22 जून को एक मामला दर्ज कर लिया था। (भाषा)



