क्राइम

Hyderabad News: रिश्तों का खून, नाबालिग लड़की ने पुरुष मित्र के साथ मिलकर की मां की हत्या

Hyderabad Crime: रिश्तों का खून का खून अब आम हो गया है। जिस मां ने पाल-पोसकर बड़ा किया, बेटी ने उसी की जान ले ली। घटना हैदराबाद की है। यहां एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर अपनी मां (38) की हत्या कर दी, क्योंकि मां ने उनके रिश्तों पर आपत्ति जताई थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सोमवार देर रात हुई वारदात
पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात फोन पर उसे घटना की जानकारी मिली और जब मौके पर टीम पहुंची, तो महिला को घर में मृत पाया। उसके शरीर पर कई चोटें थीं और गर्दन पर गला घोंटने के निशान थे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button