Nari Shakti: कहीं भी महफूज नहीं है बेटियां, कब तक होती रहेंगी हैवानों का शिकार?

दुनिया (Duniya) के हर देश में महिलाओं की सुरक्षा का मामला चुनौती बना हुआ है। भारत में पश्चिम बंगाल के कोलकाता की घटना ने देश ही नहीं पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। अब यह मामला ममता सरकार के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। वहीं, देश-दुनिया में इंसाफ की मांग हो रही है।
कोलकाता की एक डॉक्टर के साथ जो कुछ भी हुआ, उसने पूरी दुनिया को हिलाकर हल दिया है। इस घटना को लेकर समाज के हर वर्ग में रोष है। इंसाफ की मांग हो रही है।
बेटियां कहीं भी महफूज नहीं हैं। ना तो घर में और ना ही बाहर। हर वक्त, चाहे दिन हो या रात। हर जगह, उन्हें यही डर सताए रहता है कि कहीं कुछ अनहोनी ना हो जाए। देश-दुनिया में आए दिन छेड़खानी और दुष्कर्म की घटनाएं देखने और सुनने को मिल रही है। पुलिस और प्रशासन की भूमिका व देश-प्रदेश की सरकारों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
महिलाएं और युवतियां भी चाहती हैं कि उनकी पुख्ता सुरक्षा हो, ताकि वह देर रात भी घर से निकलने में डरे नहीं, स्कूल, कालेज और विश्वविद्यालय के सामने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, सुनसान इलाकों में पुलिस का खास पहरा हो।
(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



