देश-दुनिया
Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए

Maharashtra News: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया
अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 26 मिनट पर 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था। (भाषा)



