UP News: बरेली में किसान की हत्या, औरैया में गर्भवती पाई गई नाबालिग, दादा, पिता व चाचा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र के सिरौली थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में एक किसान की सोते वक्त कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की रात ढाई बजे के आसपास हुई, जब ज्ञानी प्रसाद (62) अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
औरैया में दो महीने की गर्भवती पाई गई नाबालिग लड़की, दादा, पिता और चाचा गिरफ्तार
औरैया जिले के बिधूना थाना कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के गर्भवती पाए जाने के बाद पुलिस ने उसके दादा, पिता और चाचा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। औरैया के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक मिश्रा ने कहा कि लड़की ने शुक्रवार को एक महिला रिश्तेदार के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई। (भाषा)



