देश-दुनिया

Telangana Tunnel Collapse: तेलंगाना सरकार सुरंग में फंसे कर्मियों को बचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़े: राहुल गांधी

Telangana Tunnel Collapse News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढहने के कारण उसमें फंसे श्रमिकों के बचाव कार्य को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से रविवार को फोन पर बातचीत की। उन्होंने सरकार से फंसे हुए श्रमिकों को बचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने के लिए कहा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने श्रमिकों को बचाने के लिए उठाए गए कदमों और घटना पर निरंतर नजर बनाए रखने के लिए सराहना की।

बचाव दल फंसे श्रमिकों के करीब पहुंचे
तेलंगाना में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से आठ व्यक्ति अंदर फंस गए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए बचावकर्ता सुरंग के काफी अंदर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यहां से लगभग 150 किलोमीटर दूर नागरकुरनूल जिले में घटनास्थल पर पहुंची टीम ने फंसे हुए लोगों के नाम पुकारे, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button