क्राइम
Kerala News: इंजीनियरिंग के छात्र की सहपाठी ने की हत्या

Kerala Crime: केरल में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले मिजोरम के युवक की उसके ही कॉलेज के सहपाठी ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
आरोपी हिरासत में
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान वीएल वेलेंटाइन (23) के रूप में हुई है। वह नागरूर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में चौथे वर्ष का छात्र था। इसी कॉलेज के छात्र लामसांग स्वाला (23) को हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है। (भाषा)


