टॉप न्यूजदेश-दुनियाधर्म संसार

Bajrang Bali: जानिए, कहां है बजरंग बली की 90 फुट ऊंची मूर्ति

बजरंग बली (Bajrang Bali) की 90 फुट ऊंची मूर्ति अमेरिका के टेक्सास में स्थापित की गई है। यह कांस्य की मूर्ति मीलों दूर से दिखाई देती है। भगवान राम और माता सीता को फिर से मिलाने में हनुमान जी की अहम भूमिका को लेकर मूर्ति को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नाम दिया गया है। भारत के बाहर यह सबसे ऊंची हनुमान जी की मूर्ति है। यह अमेरिका में तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति है। न्यूयार्क की 151 फीट ऊंची स्टैच्यू आफ लिबर्टी और फ्लोरिडा स्थित 110 फीट ऊंची पेगासस और ड्रैगन ही इससे बड़ा है।

स्टैच्यू आफ यूनिटी का 18 अगस्त को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ अनावरण किया गया। समारोह के दौरान हेलीकाप्टर से मूर्ति पर फूल बरसाए गए, पवित्र जल छिड़का गया और हनुमान के गले में 72 फुट लंबी माला डाली गई। इस दौरान हजारों भक्त एक स्वर में श्री राम और हनुमान के नाम का जाप कर रहे थे। आयोजकों ने कहा कि यह प्रतिमा न केवल भगवान हनुमान की अदम्य भावना के प्रतीक के रूप में बल्कि अमेरिका के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिदृश्य में एक नए मील के पत्थर के रूप में भी खड़ी है। यह इसकी भव्यता देखने आने वाले सभी लोगों के लिए भक्ति, शक्ति और एकता के सिद्धांतों का प्रतीक है।(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button