राजनीति

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Delhi Election, Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले केजरीवाल ने बुधवार को पार्टी कार्यालय से पदयात्रा शुरू की। केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आज नई दिल्ली से अपना नामांकन दाखिल किया। पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया, उसने मुझे पूरी लगन और सेवाभाव से काम करने की शक्ति और प्रेरणा दी है। मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली की जनता इस बार भी काम की राजनीति को चुनेगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा नेताओं ने की पूजा
पूर्व सांसद परवेश वर्मा और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले बुधवार को मंदिरों में पूजा-अर्चना की और हवन किया। वर्मा ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए विंडसर प्लेस स्थित अपने आवास से जामनगर हाउस तक पैदल मार्च निकालने से पहले अपनी पत्नी के साथ चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button