क्राइम
UP News: दुष्कर्म पीड़िता से फोन पर अश्लील बातें करने के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दुष्कर्म पीड़िता से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में निलंबित किए गए अपराध शाखा के एक निरीक्षक और उभांव थाना प्रभारी समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस महानिदेशक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेश के अनुपालन में 33 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर बुधवार रात को उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला, जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय की अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक नरेश मलिक और वन विभाग के दरोगा उग्रसेन कुमार जायसवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। (भाषा)



