राजनीति

Maharashtra Assembly Election 2024: एमवीए नौ सितंबर तक गठबंधन प्रस्ताव पर जवाब नहीं देता है तो एआईएमआईएम अपने बूते पर लड़ेगी चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Election 2024) को लेकर महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस -ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के नेता इम्तियाज जलील ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने महा विकास आघाडी (एमवीए) को गठबंधन का प्रस्ताव दिया है, लेकिन यदि यह विपक्षी गठबंधन नौ सितंबर पर इस प्रस्ताव पर जवाब नहीं देता है तो वह अपने बूते पर चुनाव लड़ेगी।

मजबूत प्रभाव वाली सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम
जलील ने कहा कि एआईएमआईएम उन चंद सीट पर चुनाव लड़ना चाह रही है, जहां उसका मजबूत प्रभाव है। महाराष्ट्र में इस बार रोचक चुनावी मुकाबले की संभावना है। सभी सियासी दल चुनाव की रणनीति में जुटे हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button