Bank Holidays December 2024: दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें सारे काम; देखें लिस्ट

दिसंबर (December) 2024 में आप बैंक से जुड़े काम जल्दी से निपटा लीजिए, ताकि बाद में कोई दिक्कत ना हो। इस माह देश के विभिन्न राज्यों में करीब 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। देखिए, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की बैंक हॉलिडे लिस्टः
3 दिसंबर को सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व के अवसर पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
12 दिसंबर को पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
18 दिसंबर को यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
24 दिसंबर को क्रिसमस की पूर्व संध्या के अवसर पर मिजोरम, नगालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
26 दिसंबर को क्रिसमस के कारण बैंक अवकाश।
27 दिसंबर कई जगहों पर क्रिसमस के आयोजन की छुट्टी रहेगी।
30 दिसंबर यू कियांग नांगबाह के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर को नए साल की पूर्व संध्या/लोसोंग/नामसूंग के अवसर पर मिजोरम व सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
1,8, 15, 22, 29 दिसंबर को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
14,18 दिसंबर को दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी।
इसलिए आप अभी से बिना देरी किए बैंक से जुड़े सारे काम निपटा लीजिए, ताकि बैंक में अवकाश के वक्त आपको किसी तरह की दिक्कत ना हो। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



