देश-दुनिया

Earthquake: पाकिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप

Earthquake: पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भूकंप का केंद्र रावलपिंडी से 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में जमीन के 12 किलोमीटर नीचे स्थित था
पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) के अनुसार, अपराह्न करीब 12:31 बजे देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र रावलपिंडी से 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में जमीन के 12 किलोमीटर नीचे स्थित था।

यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके
भूकंप पंजाब के अटक, चकवाल और मियांवाली जिलों तथा आस-पास के इलाकों में महसूस किया गया। भूकंप के झटके पेशावर, मर्दन, मोहमंद और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शबकदर में भी महसूस किए गए

घाटी में 5.8 तीव्रता का भूकंप, जान-माल का कोई नुकसान नहीं
जम्मू कश्मीर में शनिवार दोपहर करीब एक बजे मध्यम तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र पाकिस्तान में था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घाटी के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button