क्राइम
MP News: मध्य प्रदेश के बड़वानी में हथियार बनाने वाली इकाइयों का भंडाफोड़, 47 आरोपी हिरासत में

MP Crime: महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने शनिवार को मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के उमर्टी गांव में अवैध हथियार निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में अवैध हथियार तथा सामग्री जब्त करने के साथ 47 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अवैध हथियार निर्माण वाले चार कारखाने ध्वस्त
समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि अवैध हथियार निर्माण वाले चार कारखानों को ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही, दो पिस्तौल, पांच मैगजीन और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्री जब्त की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



