राजनीति
UP Politics: योगी आदित्यनाथ बोले, समाजवादियों का चरित्र दोहरा हो चुका है

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को शुरू हुआ और राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी समाजवादी पार्टी के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही साढ़े बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
योगी बोले, ये नहीं चल सकता
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है है कि समाजवादियों का चरित्र दोहरा हो चुका है, ये अपने बच्चों को पढ़ाएंगे इंग्लिश स्कूल में और दूसरों के बच्चों के लिए कहेंगे उर्दू पढ़ाओ। उसको मौलवी बनाना चाहते हैं, कठमुल्लापन की ओर देश को ले जाना चाहते हैं, ये नहीं चल सकता है।



