देश-दुनिया

Swadeshi: पीएम मोदी बोले, स्वदेशी हर किसी के जीवन का मंत्र होना चाहिए

PM Modi In Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के हंसलपुर में कहा कि स्वदेशी हर किसी का जीवन मंत्र होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि गणेश उत्सव की इस धूम-धाम में आज भारत की मेक इन इंडिया यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। यह मेक इन इंडिया मेक फॉर द वर्ल्ड के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक बड़ी छलांग है।

कहा, आज से भारत में बने इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्यात 100 देशों में किया जाएगा
पीएम मोदी ने कहा कि आज से भारत में बने इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्यात 100 देशों में किया जाएगा। इसके साथ ही, हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोलाइट निर्माण भी आज से शुरू हो रहा है। यह दिन भारत और जापान की मैत्री को भी एक नया आयाम दे रहा है। एक तरह से, 13 साल किशोरावस्था की शुरुआत का प्रतीक होते हैं और किशोरावस्था पंख फैलाने का काल होता है। यह सपनों को उड़ान देने का काल होता है और किशोरावस्था में ढेरों सपने पनपते हैं।

आने वाले दिनों में मारुति नए पंख फैलाएगी
मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज मारुति अपनी किशोरावस्था में प्रवेश कर रही है। गुजरात की मारुति अपनी किशोरावस्था में प्रवेश कर रही है, यानी आने वाले दिनों में मारुति नए पंख फैलाएगी और नए जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ेगी। भारत की सफलता की कहानी के बीज लगभग 13 साल पहले बोए गए थे। 2012 में, जब मैं यहां का मुख्यमंत्री था, हमने मारुति सुजुकी को जमीन आवंटित की थी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button