क्राइम
ED Raid: ईडी ने कफ सिरप से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में कई राज्यों में छापेमारी की, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हाल ही में की गई छापेमारी के दौरान उसने उन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो एनसीबी द्वारा दर्ज किए गए मादक पदार्थ के एक मामले में वांछित थे। छापेमारी के दौरान दो करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण भी बरामद किए गए हैं।
ईडी ने इन राज्यों में की छापेमारी
ईडी ने कोडीन आधारित कफ सिरप (सीबीसीएस) की बिक्री और इससे अवैध तौर पर अर्जित आय में कथित तौर पर संलिप्त रईस अहमद भट और अन्य से संबंधित मामले में जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में 13 फरवरी को छापेमारी की थी। (भाषा)



