जॉब्स-करियर
Education News: अपने क्षेत्र में खुद को छात्र समझकर सीखना ही कामयाबी की कुंजी: कुंवर मानवेन्द्र सिंह

UP News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को सीखने की आदत हमेशा बनाये रखने की नसीहत देते हुए सोमवार को कहा कि सदैव खुद को अपने क्षेत्र का विद्यार्थी समझकर निरंतर सीखना ही प्रगति की कुंजी है।
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के 16वें दीक्षांत समारोह
कुंवर मानवेन्द्र सिंह सिंह ने यहां इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के 16वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न उपाधियां पाने वाले छात्र-छात्राओं से मुखातिब होते हुए उन्हें अपने भाई और बहन कहा। (भाषा)



