जॉब्स-करियर
Rozgar Mela: पीएम मोदी बोले, युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहे व्यापार समझौते

Rozgar Mela 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत देश के भीतर और विदेश में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए विभिन्न देशों के साथ व्यापार और आवागमन संबंधी समझौते कर रहा है।
61,000 नियुक्ति पत्र सौंपे
प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात 18वें रोजगार मेले में कही। जहां उन्होंने विभिन्न सरकारी नौकरियों के 61,000 नियुक्ति पत्र इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सौंपे। (भाषा)



