राजनीति

Voter Adhikar Yatra: बिहार के सुपौल में प्रियंका गांधी बोलीं, वोट चोरी की साजिश रच रही भाजपा; गरीब जनता का वोट चोरी नहीं होने देंगे

Voter Adhikar Yatra In Bihar: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को अपने भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बिहार के सुपौल में जारी वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुईं।

कहा, लाखों गरीब और वंचित नागरिकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा
प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है। बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, आर्थिक संकट समेत हर मोर्चे पर नाकाम बीजेपी-जेडीयू सरकार जनता का वोट चुरा कर सत्ता में बने रहना चाहती है। लाखों गरीब और वंचित नागरिकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है।संविधान ने हर एक भारतीय को वोट का अधिकार दिया है। यह अधिकार कोई भी ताकत छीन नहीं सकती। गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे। जय संविधान। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button