UP Crime: बरेली में बच्ची की हत्या के आरोप में ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले में इज्जत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक क्रिया के लिए चार वर्षीय एक बच्ची की हत्या करने के आरोप में उसकी ताई और एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकरियों ने बताया कि चार वर्षीय बच्ची के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की ताई के घर से उसका शव बरामद किया।
ट्रेन में कोच सहायक ने महिला से छेड़छाड़ की, प्राथमिकी दर्ज
वाराणसी से मुजफ्फरपुर जाने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के साथ कथित रूप से कोच सहायक द्वारा छेड़खानी की गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) बलिया के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विवेकानंद के अनुसार, यह घटना 22 अक्टूबर की रात को बलिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद हुई। (भाषा)



